Please wait
अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करने के लिए विधेयक, पारिवारिक कानूनों में बड़े बदलाव की संभावना Sudhir wins historic कल्याण बनर्जी ने किया मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का समर्थन Sudhir wins historic तारातला हादसे में पूर्व मेयर फिरहाद एवं दो पार्षदों के नाम शिकायत दर्ज; मरने वालों की संख्या हुई 17 Sudhir wins historic तारातला में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, 3 मजदूरों की मौत, 18 को बचाया गया Sudhir wins historic भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic

रजनीकांत की 'जेलर 2' में नोरा फतेही की एंट्री

अब मेकर्स इसकी अगली कड़ी 'जेलर 2' लेकर आने की तैयारी में जुट गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि सीक्वल में रजनीकांत के साथ विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आएंगी।

16 Dec 2025

रजनीकांत की 'जेलर 2' में नोरा फतेही की एंट्री

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने साल 2023 में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था। अब मेकर्स इसकी अगली कड़ी 'जेलर 2' लेकर आने की तैयारी में जुट गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि सीक्वल में रजनीकांत के साथ विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आएंगी। इस खबर से फैंस की एक्साइटमेंट अभी कम भी नहीं हुई थी कि अब एक और बॉलीवुड अभिनेत्री का नाम फिल्म से जुड़ गया है।

'जेलर 2' में नोरा फतेही का धमाकेदार डांस

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा फतेही को 'जेलर 2' में एक खास डांस नंबर के लिए साइन किया गया है। सूत्रों का कहना है कि नोरा पिछले 8 दिनों से चेन्नई में मौजूद हैं, जहां वह एक आउटडोर, हाई-एनर्जी डांस सॉन्ग की शूटिंग कर रही हैं। इस गाने में उनके साथ खुद रजनीकांत भी नजर आएंगे। इसे एक दमदार साउथ स्टाइल मसाला नंबर बताया जा रहा है, जिसे म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है।

गौरतलब है कि 2023 में रिलीज हुई 'जेलर' का गाना 'कावाला' जबरदस्त हिट रहा था, जिसमें तमन्ना भाटिया का डांस खूब चर्चा में रहा। अब देखना दिलचस्प होगा कि 'जेलर 2' में नोरा फतेही अपने डांस मूव्स से दर्शकों पर वही जादू चला पाती हैं या नहीं। फिलहाल मेकर्स ने 'जेलर 2' की रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 तय की है। लंबी छुट्टियों के चलते फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। फिल्म का निर्देशन एक बार फिर नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रजनीकांत की 'जेलर 2' में नोरा फतेही की एंट्री
अब मेकर्स इसकी अगली कड़ी 'जेलर 2' लेकर आने की तैयारी में जुट गए हैं। पहले खबर सामने आई थी कि सीक्वल में रजनीकांत के साथ विद्या बालन अहम भूमिका में नजर आएंगी।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News